Monday, April 7, 2025
Monday, April 7, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा का 45वां स्थापना दिवस: हरदोई में जिलाध्यक्ष ने फहराया झंडा,...

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस: हरदोई में जिलाध्यक्ष ने फहराया झंडा, कार्यकर्ताओं को दिलाई सेवा की शपथ – Hardoi News


मोहम्मद फज़ी खान | हरदोई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों और सेवा भाव के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। बब्बन ने 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना का स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जो अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने पिछले चार दशकों में अभूतपूर्व सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन किए हैं। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। सभी ने देश और समाज की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular