Tuesday, April 8, 2025
Tuesday, April 8, 2025
Homeबिहारभाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर सहरसा में कार्यक्रम: जिला मंत्री...

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर सहरसा में कार्यक्रम: जिला मंत्री बोले- करोड़ों कार्यकर्ता विकसित भारत के निर्माण में जुटे – Saharsa News


सहरसा के कुन्दंहा में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की और पार्टी का झंडा फहराया।

.

भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के करोड़ों सदस्य राष्ट्रहित में समर्पित होकर काम कर रहे हैं। पार्टी का मूल मंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है।

धारा 370 की समाप्ति का किया जिक्र

मंडल अध्यक्ष किशोर साह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रीय अखंडता और कश्मीर के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति का भी जिक्र किया। मंडल महामंत्री घूरन ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया।

पोखरण परमाणु परीक्षण, अग्नि मिसाइल का सफल प्रक्षेपण और कारगिल विजय जैसी उपलब्धियों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया। कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकसित भारत की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से मंडल के रमेश मुखिया, विजय राम, अशोक राय, शिवनंदन साह, मीडिया प्रभारी ईश्वर लाल बिहारी, नीरज राम सहित दर्जनो महिलाओ ने भी भाग लिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular