Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशभाजपा नगर मंडल हरदा की नई कार्यकारिणी गठित: 25 पदाधिकारियों में...

भाजपा नगर मंडल हरदा की नई कार्यकारिणी गठित: 25 पदाधिकारियों में 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री और 2 महामंत्री शामिल – Harda News



हरदा में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। यह गठन केंद्रीय मंत्री डीडी ऊईक, पूर्व मंत्री कमल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की सहमति से किया गया है।

.

25 पदाधिकारियों को मिली जगह

नई कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर रेणु जैन, अजय अग्रवाल, चंद्रशेखर रघुवंशी, नरेन्द्र सैनी, दुर्गेश राठौर और लालू त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी पुरूषोत्तम झिंझोरे और सौरभ तिवारी को सौंपी गई है।

इन पदों पर भी हुई नियुक्ति

मंत्री पद पर नवीन असरानी, सुरेखा टाले, सत्यनारायण मीणा, रीना महेन्द्र प्रजापति, अनिता दिनेश मौर्य और कपिल यादव को नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण राजपूत को कोषाध्यक्ष और नरेन्द्र मल्होत्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यालय संबंधी जिम्मेदारियों में मनसुख लोहाना को कार्यालय मंत्री और सावित्री विष्णु ठाकुर को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया विभाग में कलश राठी को मीडिया प्रभारी और नितिन सोनकर को आईटी संयोजक बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में कृष्णा अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी, आकाश जैन को मन की बात प्रमुख, गौरव चौहान को वॉट्सऐप ग्रुप प्रमुख, चम्पालाल बंजारा को लाभार्थी प्रमुख और उन्नत यादव को बीएलए प्रमुख नियुक्त किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular