Saturday, May 3, 2025
Saturday, May 3, 2025
Homeबिहारभाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के पास किया प्रदर्शन: कहा- लोकतंत्र की...

भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के पास किया प्रदर्शन: कहा- लोकतंत्र की हत्या करती रही है पार्टी, अपने चरित्र की पुनरावृत्ति की है – Begusarai News


प्रदर्शन करते विधायक सहित अन्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के खिलाफ कांग्रेस जिला मुख्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या और लोकतांत्रिक मूल्यों व संविधान पर कालिख पोतने वाली कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र

.

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय से केवल लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। सत्ता के लालच में आकर देश के संविधान को तार-तार करने का काम किया है। लोकतंत्र के मंदिर में एक बार फिर अपने इस चरित्र के पुनरावृत्ति की है।

कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भाजपा का प्रदर्शन।

कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रतिरोध मार्च निकाला

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुखिया जिस निर्लज्जता के साथ आज सदन के भीतर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रहे थे। उनके सहयोगी हिंसात्मक होते जा रहे थे, उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि सत्ता छीन जाने की व्याकुलता उनके अंदर ईर्ष्या द्वेष के भाव को बढ़ा रहा है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पु, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, राकेश पांडेय, रूपेश गौतम, कमलनयन, युवा मोर्चा महामंत्री आयुष ईश्वर, धर्मेंद्र भारती, गौतम राठौड़, मोनू कुमार, बिट्टू रजक, अभिनव बिट्टू एवं संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

इधर, भाजपा कार्यकर्ता जब कांग्रेस भवन के पास प्रदर्शन करने पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस भवन गेट पर लाठी डंडे के साथ खड़े हो गए। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के पास सड़क पर ही विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रतिरोध मार्च निकाला।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular