Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने दुर्गेश राय को बनाया कुशीनगर जिलाध्यक्ष: मंत्री दयाशंकर सिंह...

भाजपा ने दुर्गेश राय को बनाया कुशीनगर जिलाध्यक्ष: मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में हुई घोषणा, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी – Kushinagar News


अनूप कुमार यादव | कुशीनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय को दोबारा नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में उनके नाम की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी रंजन शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

दुर्गेश राय का भाजपा और संघ से लंबा जुड़ाव रहा है। वे 1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। 2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के रूप में उन्होंने बांसी और बलिया में संगठन का विस्तार किया। 2008 से 2011 तक युवा मोर्चा के विभाग संयोजक रहे। 2011 से 2013 तक जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक का दायित्व संभाला।

कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय को दोबारा नियुक्त किया गया है।

कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय को दोबारा नियुक्त किया गया है।

दुर्गेश राय ने 2015 से 2019 तक भाजपा कुशीनगर के जिला मंत्री के रूप में काम किया। 18 जुलाई 2021 से 15 सितंबर 2023 तक जिला उपाध्यक्ष रहे। 15 सितंबर 2023 को उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुछ विवाद भी देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मीटिंग हॉल में प्रवेश को लेकर विरोध किया। रामकोला पुलिस इंस्पेक्टर से कार्यकर्ताओं की बहस हुई। पुलिस द्वारा पार्टी पदाधिकारियों की शिनाख्त परेड से कार्यकर्ता नाराज हुए। हालांकि, जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular