Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeछत्तीसगढभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एलान कल: किरणदेव से मिलने पहुंचे नबीन,...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एलान कल: किरणदेव से मिलने पहुंचे नबीन, रिपीट होंगे या बदले जाएंगे विनोद तावड़े बताएंगे – Raipur News


नितिन नबीन रायपुर पहुंचे तो यूं स्वागत किया किरणदेव ने।

गुुरुवार की सुबह भाजपा प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन रायपुर पहुुंचे। अमूमन एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय जाने वाले नबीन अचानक मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के घर पहुंचे। ट्रैक सूट पहने किरणदेव मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी का

.

प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की ये मुलाकात सामान्य लगती , मगर इस वजह से चर्चा में अा गई क्यांेकि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष का एलान होना है। ठीक पहले यूं दोनों नेताओं का मिलना कई तरह की चर्चाओं की चिंगारी को हवा दे गया। दोंनों के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर की चर्चा हुई। अब किरणदेव रिपीट होंगे या बदले जाएंगे इसका एलान करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रायपुर आएंगे।

रायपुर के सरकारी आवास में ये मीटिंग हुई, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के साथ कुछ देर चर्चा करने के बाद नीतिन नबीन प्रदेश कार्यालय चले गए।

रायपुर के सरकारी आवास में ये मीटिंग हुई, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के साथ कुछ देर चर्चा करने के बाद नीतिन नबीन प्रदेश कार्यालय चले गए।

17 जनवरी को छत्तीसगढ़ भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर देगी। 16 जनवरी गुरुवार को इसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए नितिन नबीन रायपुर पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी नामांकन प्रक्रिया के वक्त प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे।

सारा खेल नामांकन की प्रक्रिया पर टिका है। अगर नामांकन आए तो अपना नाम देने वाले नेताओं में से अध्यक्ष चुना जाएगा। हालांकि ये परंपरा भाजपा में रही नहीं है, अब तक प्रदेश में सर्वसम्मति से नाम तय हो जाया करते थे। पार्टी के भीतर दो बड़ी संभावनाएं हैं। पहली ये कि किरणदेव को फिर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है।

भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई है। नाम सामने आने के बाद पार्टी सदस्यों से राय लेगी और प्रदेश प्रमुख तय होगा।

भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई है। नाम सामने आने के बाद पार्टी सदस्यों से राय लेगी और प्रदेश प्रमुख तय होगा।

दूसरी चर्चा OBC नेता को आगे करने की है। प्रदेश में 50 प्रतिशत के आस-पास OBC आबादी है। निकाय चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में पार्टी किसी OBC चेहरे को कमान दे सकती है। ऐसा हुआ तो बिल्हा से विधायक धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल जैसे नेताओं के प्रदेश प्रमुख बनने के आसार होंगे।

कयासों पर क्या बोले प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि आज नामांकन की प्रक्रिया संगठन में होगी। नामांकन आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किसे अध्यक्ष बनाया जाना है। बाकि जो चर्चाएं हैं वो तो होती रहती हैं।

विनोद तावड़े नाम का एलान करेंगे। वो नामांकन में सामने आने वाले नामों या सर्वसम्मति से तय होने वाले नाम को लेकर चर्चा करेंगे।

विनोद तावड़े नाम का एलान करेंगे। वो नामांकन में सामने आने वाले नामों या सर्वसम्मति से तय होने वाले नाम को लेकर चर्चा करेंगे।

विनोद तावड़े करेंगे एलान महाराष्ट्र चुनाव में कैश बांटे जाने के आरोपों से चर्चा में आए विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष का एलान करेंगे। प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विशेष तौर पर इसके लिए रायपुर आएंगे। चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी राजधानी में रहेंगे।

ये नेता भी लगे हुए राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडे भी प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार दिख रहे हैं। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल को हराया था। भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, भाजपा नेता अनुराग सिंह देव भी प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में शामिल होने का आभास करवा रहे हैं, हालांकि कोई खुलकर कुछ नहीं कह रहा।

किरणदेव को मंत्री बनाने की चर्चा भी मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव अगर अध्यक्ष पद से हटाए जाते हैं तो इसे साय कैबिनेट के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि बस्तर से एक और मंत्री लाने के लिए किरणदेव को मंत्री पद दिया जा सकता है। चर्चा ये भी है कि बिलासपुर से अमर अग्रवाल भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular