कोलकाता7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीजेपी महासचिव जगन्नाथ चटर्जी ने कहा कि सर्वे में पूछे गए सवाल सांप्रदायिक और गैरकानूनी दोनों है।
पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव जगन्नाथ चटर्जी ने बुधवार को कहा- TMC सरकार जाति आधारित सर्वे कराकर संप्रदायिक भेदभाव बढ़ाना चाहती है। इसका मकसद मुस्लिम OBC को फायदा पहुंचाना है, इससे हिंदू OBC को नुकसान होगा।
दरअसल, 28 फरवरी को ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के हर जिले में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा है। इसमें उनकी मदद चुनाव आयोग भी कर रही है। मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे वोटर लिस्ट की जांच करें। किसी भी दिन NRC और CAA के नाम पर सही वोटर्स के नाम हटाए जा सकते हैं।
इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा था कि पहले के मैनुअल सिस्टम में EPIC नंबर गलत तरीके से दिए गए थे। लेकिन अब यह प्रक्रिया ERONET (इलेक्ट्रोरल रोल मैनेजमेंट सिस्टम)पर शिफ्ट हो चुकी है, जिससे यह गलती दोबारा नहीं होगी।

बीजेपी नेता बोले- सर्वे में पूछे गए सवाल सांप्रदायिक और गैरकानूनी दोनों है
उन्होंने कहा कि सर्वे में पूछे जा रहे सवाल समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए बनाए गए हैं। ये सांप्रदायिक और गैरकानूनी दोनों है। एक सवाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वे में पूछा जा रहा है कि क्या आप अपने पड़ोसियों के साथ खाना साझा करते है। इतिहास में इस तरह के सवाल हमने कभी नहीं देखे। इसके माध्यम से जानबूझकर सांप्रदायिक दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
ममता बोली- भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता
ममता बनर्जी ने 28 फरवरी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग में भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की।

भारतीयों को जंजीरों में बांधकर लाना शर्मनाक घटना
ममता बनर्जी ने अमेरिका से भारतीयों को जंजीरों में जकड़कर वापस भेजने पर केंद्र सरकार का निंदा की। उन्होंने कहा- चुनाव आते ही भाजपा घुसपैठ की बात करती है, लेकिन हमारे नागरिकों को अमेरिका से जंजीरों में जकड़कर वापस भेजा जाता है। यह देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि जब कोलंबिया अपने नागरिकों के लिए विमान भेज सकता है तो भारत ने ऐसा क्यों नहीं किया।
ममता बोलीं- बंगाल में 2026 में 215 सीटें जीतने का लक्ष्य
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने इस बार 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। हमारी कोशिश होगी कि लोकसभा की तरी विधानसभा में भी भाजपा को कम से कम सीटों पर रोका जाए। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थी।
……………………
ममता से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
ममता बोलीं- भाजपा फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली जीती: बंगाल में भी यही चाल चलेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 28 फरवरी को कोलकाता में कहा था-भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की। भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग (EC) के ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन फर्जी मतदाता सूची बनाई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हर जिले में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा है। ज्यादातर वोटर गुजरात और हरियाणा से हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में विपक्ष इन तथ्यों का पता नहीं लगा पाया। पूरी खबर पढ़ें….