Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeराज्य-शहरभाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा: जिन बूथों में नेटवर्क की समस्या...

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा: जिन बूथों में नेटवर्क की समस्या वहां पर फार्म भरकर बनाएंगे सदस्य, 15 अक्टूबर तक चलेगा दूसरा चरण – Katni News



भाजपा के सदस्यता अभियान की जिला स्तर पर समीक्षा की गई है। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि 2 सितंबर से प्रारंभ सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रथम चरण के रूप में संपन्न हुआ। द्वितीय चरण 30 सितंबर से प्रारंभ होकर 15

.

इस अभियान में उन बूथों को भी शामिल किया गया है, जहां पर नेटवर्क नहीं है। विभिन्न बूथों पर फॉर्म के माध्यम से सदस्यता कराई जाएगी। प्रत्येक मंडल की समीक्षा बैठक के साथ शक्ति केंद्र बूथ की समीक्षा और आगामी कार्य योजना बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य, उसकी प्राप्ति की जानकारी दी। सदस्यता अभियान में 500 से अधिक सदस्यता करने वाले पार्टी पदाधिकारियों संगीता बर्मन, मनीष देव मिश्रा, गोविंद प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह का स्वागत किया गया।

स्वच्छता पखवाड़े के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके दैनिक कार्यों में से कुछ समय निकालकर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। सभी आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

घरों सहित अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करें। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, अलका जैन, राजेश गर्ग, महापौर प्रीति सूरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular