Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशभिंड में निकलेगी महावीर स्वामी की शोभायात्रा: हाईवे को लेकर संतों...

भिंड में निकलेगी महावीर स्वामी की शोभायात्रा: हाईवे को लेकर संतों का आंदोलन आज से, बाजार रहेगा बंद – Bhind News



भिंड के खंडा रोड पर संतों का होगा अखंड आंदोलन। यहां पांडाल व मंच तैयार किया जा चुका है।

भिंड शहर में आज दस अप्रैल को तीन महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहे हैं।

.

महावीर जयंती उत्सव के अवसर पर चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, महावीर गंज में पंचकल्याण उत्सव मनाया जाएगा। आचार्य सुबल सागर महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 11 बजे महावीर गंज से शोभायात्रा निकलेगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कीर्ति स्तंभ तक जाएगी, जहां जलाभिषेक किया जाएगा।

खंडा रोड पर संतों का अखंड आंदोलन

नेशनल हाईवे 719 पर खंडा रोड स्थित संतों का अखंड आंदोलन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस आंदोलन में दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज, सुबल सागर, भूमिया सरकार, कालीदास महाराज, मेहरावाले महाराज, अवधपुरी महाराज और चिलौंगा वाले महाराज सहित कई संत शामिल होंगे। भिंड शहर का व्यापारी वर्ग संतों के सम्मान में अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन करेगा।

शाम को राजिंद्र महाराज का सत्संग

शाम 7 बजे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में संत राजिंद्र सिंह महाराज का सत्संग और दीक्षा समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और इसमें 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular