मुजफ्फरपुर में KTM बाइक खोजते-खोजते पुलिस को भीख मांगने वाली महिला की झोपड़ी में सोन-चांदी मिल गई। थोड़ी तलाशी और ली तो विदेशी चांदी के सिक्के भी मिल गए। ये सिक्के कुवैत सहित अन्य देशों के हैं। बाइक भी झोपड़ी में ही लगी थी। इसके अलावा 12 मोबाइल भी मि
.
पुलिस को चोरी की आशंका हुई, जिसके बाद स्व. बिहारी मांझी की पत्नी नीलम देवी (38) को गिरफ्तार कर लिया। मामला करजा थाना क्षेत्र का है।
झोपड़ी में मिले चांदी-सोने के जेवरात।
500 ग्राम है चांदी के सिक्का का वजन
ग्रामीण एसपी विद्या सागर के अनुसार सारा सामान चोरी का है। चांदी के सिक्कों का वजह करीब 500 ग्राम है। सोने के जेवरात भी मिले हैं। एसपी के अनुसार खुलासा तब हुआ जब पुलिस एक वायरल वीडियो की जांच कर रही थी। वीडियो में जो बाइक दिख रही थी, उसे खोजा जा रहा था।
पुलिस जांच के दौरान महिला के पास पहुंची, जहां बाइक के साथ सोने-जांदी के सामान भी बरामद हुए।

जेवरात के अलावा इतने सारे मोबाइल भी मिले हैं।
मच्छरदानी भी बेचती थी महिला
ग्रामीण एसपी के अनुसार महिला भीख मांगने के अलावा गांव में घूमकर मच्छरदानी बेचती थी। ये चीजें बरामद होने के बाद लग रहा कि महिला भीख मांगने के दौरान ही लोकेशन का पता करती थी। महिला ने बताया है कि सोने-चांदी के सामान उसके दामाद का है। स्पोर्ट्स बाइक दामाद ही चलाता है।
दामाद की पहचान बखरी निवासी चुकुट लाल के रूप में हुई है। जो अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद गिरोह के बारे में पता चलेगा।

3 साल पहले महिला की मौत हो गई थी
मुखिया विकास कुमार ने बताया कि महिला की 4 बेटियां हैं। 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा है। महिला 5 साल से इस गांव में रह रही है। 3 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तब से भीख मांगने का काम करती थी।
जानकारी मिल रही है कि महिला दामाद के साथ मिलकर चोरी भी करती है।