छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने भिलाई में पहला एनकाउंटर किया है। भिलाई क्राइम ब्रांच की टीम ने निगरानी बदमाश अमित जोश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ACCU की टीम पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 3 गोलियां लगने से अमित जोश मारा ग
.
अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। 35 हजार का इनाम भी था। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। आरोपी पर 35 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
भिलाई में जयंती स्टेडियम के पास बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया।
3 लोगों पर की थी फायरिंग, 2 हुए थे घायल
SP जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश कुख्यात बदमाश था। किसी पर भी चाकू,छूरी और गन से हमला कर देता था। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे। वारदात के बाद आरोपी फरार था।
SP ने बताया कि पुलिस आरोपी पर लगातार नजर बनाकर रखी थी। इसी बीच पता चला कि आरोपी पिछले 3 दिनों से भिलाई में है। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई। आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। लॉज से लेकर हर जगहों पर तलाशी की गई।

क्राइम ब्रांच की टीम ने अमित जोश को ढेर किया।
आरोपी ने भागते हुए पुलिस पर की थी फायरिंग
इस दौरान पुलिस और आरोपी की जयंती स्टेडियम के पास आमना सामना हो गया। आरोपी ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। जवाबी फायरिंग में 3 गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी मौत हो गई।

SP जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जवाबी फायरिंग में 3 गोलियां लगी हैं, जिससे अमित जोश की मौत हो गई।
आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाने में 35 केस
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में करीब 35 केस दर्ज हैं। इसमें 25 भिलाई नगर थाने में FIR,4 सुपेला, 1 दुर्ग कोतवाली, नेवई थाना, कुर्सीपार 1, पदमनाभपुर में 2 FIR हैं।
पुलिस को देखते ही आरोपी ने की फायरिंग
इस दौरान बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

एनिवर्सरी की रात अमित ने 3 युवकों पर चलाई थी गोली।
क्या है गोलीकांड की पूरी कहानी ?
25 जून को आरोपी अमित जोश की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। सभी लोग शराब के नशे में थे।
इसी दौरान गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, अमित जोश ने तीनों लड़कों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में सुनील यादव और आदित्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुई यह वारदात
विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। सुनील यादव टेकीकॉम कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की, फिर आधी रात को ग्लोब चौक से बाइक से घूमने निकले थे, इसी दौरान घटना हुई है।
BSP क्वॉर्टर में कब्जा कर किराए पर देते थे
अमित जोश और स्टालिन ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इनका मूल काम बीएसपी क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर उन्हें किराए पर चढ़ाना है। इससे यह लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी कार्रवाई करने से डरते हैं।
दुर्ग सेंट्रल जेल के असिस्टेंट जेलर के घर किया था हमला
2 साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल के असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने हमला किया था। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश अमित जोश को गिरफ्तार किया था।
अमित जोश से संबंधित और भी खबरें पढ़िए…
भिलाई में गृहमंत्री के दौरे से पहले फायरिंग: एनिवर्सरी पार्टी से लौटते समय अमित जोश ग्रुप ने 3 युवकों पर चलाई गोली, 2 घायल

अमित जोश, जिस पर गोली चलाने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के दौरे से पहले मंगलवार-बुधवार देर रात ग्लोब चौक के पास गोली चली है। अमित जोश ग्रुप ने विवाद के बाद तीन युवकों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़िए पूरी खबर…
2. डबल-मर्डर केस…कोर्ट ने 3 दिन बढ़ाई मास्टरमाइंड की रिमांड: सूरजपुर में कुलदीप के घरों, दुकानों और अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर; पुलिस को पिस्टल की तलाश

सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मास्टरमाइंड कुलदीप साहू, NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष सीके चौधरी सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कुलदीप साहू को 3 दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं 3 आरोपियों को जेल भेज दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर…