Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeछत्तीसगढभिलाई में विजय भाटिया के घर पहुंची ACB: 4-5 गाड़ियों में...

भिलाई में विजय भाटिया के घर पहुंची ACB: 4-5 गाड़ियों में सुबह सुबह पहुंचे अधिकारी, छानबीन शुरू – durg-bhilai News


विजय भाटिया के नेहरू नगर स्थित घर में पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में शराब कारोबारी विजया भाटिया को हिरासत में लेने के बाद ACB-EOW की टीम भिलाई नेहरू नगर स्थित उसके घर पहुंची। टीम सुबह 6 बजे विजय भाटिया के घर में छानबीन कर रही है।

.

ACB-EOW की टीम विजय भाटिया के 5 से अधिक अलग अलग ठिकानों में छापेमारी की है। भिलाई में सुबह 6 बजे 2 अलग अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आते ही पूरे घर को चारों तरफ से देखा। इसके बाद घर में रह रहे लोगों से पूछताछ शुरू की है।

खबर लिखे जाने तक ACB-EOW की टीम भाटिया के घर में मौजूद है। इस दौरान घर के नौकरों को काम करने की छूट दी गई है, लेकिन उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उनके साथ महिला पुलिस भी मौजूद है।

घर के अंदर मौजूद एसीबी व ईओडब्ल्यू की टीम

आपको बता दें कि 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में विजय भाटिया सहित भिलाई के 5-6 लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। ACB-EOW की टीम ने इनके यहां कई बार छापेमारी कर जांच की है, लेकिन विजय भाटिया पिछले दो सालों से फरार हैं।

तीन गाड़ियों में सुबह सुबह पहुंची टीम

तीन गाड़ियों में सुबह सुबह पहुंची टीम

भाटिया के घर पर 2 साल पहले ED ने छापेमारी की थी, तब से वह फरार है। इस दौरान ACB-EOW की टीम को यह पता चला कि वो दिल्ली में है। टीम ने वहां से उसे हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि टीम विजय भाटिया को लेकर दिल्ली से रायपुर पहुंच रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular