Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणाभिवानी अनाज मंडी के मजदूरों का प्रदर्शन: बोले- 4 साल से...

भिवानी अनाज मंडी के मजदूरों का प्रदर्शन: बोले- 4 साल से नहीं बढ़ी मजदूरी, 2 दिन का अल्टीमेटम, हड़ताल की चेतावनी – Bhiwani News


भिवानी की अनाज मंडी में एकत्रित मजदूर

भिवानी अनाज मंडी के मजदूर बुधवार को इकट्‌ठे हुए व प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल से उनकी मजदूरी नहीं बढ़ी है। इसलिए वे विरोध करने पर मजबूर हैं। साथ ही उन्होंने 2 दिन का अल

.

भाजपा बीजेपी मजदूर प्रकोष्ठ प्रधान के प्रदेश सह संयोजक भगवान दास कालिया ने कहा कि मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं दी जा रही। जिसके कारण ये विरोध करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर अनाज मंडी के झराई मजदूरों की मांगों को पूरा करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था, इसके बाद सभी इकट्‌ठा हुए।

मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए मजदूर

उन्होंने 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक झराई मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान व मांग पूरी नहीं हुई तो मजदूर हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। बैठक के दौरान हड़ताल को लेकर 8 सदस्य की कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें बलवान, धर्मबीर, नरेश आजाद, श्यामा, पिंकी, सुनीता, भगवानदास कालिया रहे।

किसानों से आढ़ती लेते हैं पूरी मजदूरी, लेकिन मजदूरों को नहीं देते भगवानदास कालिया ने कहा कि कट्टे का रेट 12 रुपए, केवल झराई व भराई के अलावा कोई काम ना करवाए जाने, ट्रैक्टर या गाड़ी खाली होने पर सफाई या कट्टे नहीं बांधने बारे, महिला मजदूरों के लिए शौचालय की व्यवस्था किए जाने, अनाज मंडियों में झराई का कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूर रेट बताए जाने तथा 4 मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर संघर्षरत है। आढ़ती किसानों से मजदूरों के नाम पर पूरी मजदूरी ले लेते है, लेकिन मजदूरों तक वह राशि नहीं पहुंच पाती।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular