जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता रजा बब्बर।
भिवानी में कांग्रेस नेता एवं अभिनेता राज बब्बर ने सोमवार को कांग्रेस-कम्युनिस्ट पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार कामरेड ओमप्रकाश के समर्थन में जनसभा की। अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि भिवानी शहर की जनता भाजपा के कारण सीवरेज का गंदा पानी पीने पर मजबूर हुई।
.
उन्होंने कहा कि दस साल के भाजपा राज के कारण जनता परेशान हो गई है। उन्होंने कहा कि कामरेड ओमप्रकाश जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करते रहे हैं और अब वह जनता की आवाज को विधानसभा में बुलंद करेंगे।
अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। प्रदेश की जनता को भाजपा से छुटकारा मिलने वाला है। जनता अपना पूरी तरह से मन बना चुकी है कि इस बार कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे।
कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं के साथ जनता का भी लगातार प्यार मिल रहा है। वह भारी बहुमत से विजय होंगे। जनसभा को विधायक पूर्व विधायक डॉक्टर शिव शंकर भारद्वाज ने भी संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद राज बब्बर ने शहर में कामरेड ओम प्रकाश के समर्थन में रोड शॉ किया।