Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeहरियाणाभिवानी में किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी: तीन गांवों...

भिवानी में किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी: तीन गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान, सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक – Loharu News


विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन।

भिवानी में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ। अभियान ब्लॉक तोशाम के गांव झांवरी, सरल और लक्ष्मणपुरा में चला।

.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, भिवानी ने इस अभियान का संचालन किया। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली समेत कई विभागों ने सहयोग किया। किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक सिखाई गई। प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में बताया गया।

स्मार्ट कृषि की जानकारी दी

संतुलित उर्वरकों के उपयोग और स्मार्ट कृषि की जानकारी भी दी गई। डॉक्टर मुरारी लाल ने समेकित कृषि प्रणाली मॉड्यूल की जानकारी दी। डॉक्टर संजय मक्कड़ ने सरकारी योजनाओं और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। डॉक्टर नारायण भट ने एकीकृत कीट प्रबंधन पर चर्चा की।

डॉक्टर क्रान्ति केवीएस ने खरीफ फसलों के सूत्रकर्मी की जानकारी दी। मोनिका झा ने किसान किस्मों के बारे में बताया। डॉक्टर राजेश कुमार ने बाजरा और मूंग की उन्नत किस्मों की जानकारी साझा की।

पशु जांच रोग अधिकारी, पशु विज्ञान केंद्र भिवानी डॉक्टर आनंद प्रकाश ने गोबर एवं दूध जांच के फायदे तथा मानसून सत्र में आने वाली बीमारियों जैसे बांझपन, थनेला , गलघोंटू, मुंह खुरी के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

विभाग की स्कीमों के बारे में बताया

पशु वेटेरनरी डॉक्टर सुरेश कुमार ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मत्स्य पालन अधिकारी, सीमा कुमारी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा और अन्य विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान किसान जनकारी लेते हुए।

फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी

उद्यान विकास अधिकारी, बागवानी डॉक्टर शशि और सुनील कुमार ने नए बाग लगाने, सब्जियों की खेती, वर्टिकल फार्मिंग, नेट हाउस, पॉली हाउस, मशरूम उत्पादन, मधु मक्खी पालन, पानी के तालाब आदि प्रमुख स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

अक्षय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। एफसी, भिवानी श्रीमती राजबाला ने बैंक की स्कीमों और फ्रॉड के बारे विस्तार पूर्वक बताया। किसान संवाद के दौरान किसानों की समस्याओं और सुझावों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular