खरगोन जिले की भीकनगांव मंडी में हंगामा के बाद खंडवा-बडौदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे आधा घंटा चक्काजाम किया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम बीएस कलेश व थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने मौके पर पह
.
नीलामी के दौरान एक लायसेंसी व्यापारी के ऊंची बोली में उपज खरीदी का मंडी व्यापारी संघ ने विरोध किया था। आक्रोशित किसान उस लायसेंसी व्यापारी के समर्थन में उतर आए। उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने कम भाव पर उपज खरीदी को लेकर व्यापारियों के लायसेंस निरस्त करने की मांग की।
व्यापारी ऊंचे भाव में बोली का विरोध कर रहे थे रहगांव के किसान राजेश यादव ने बताया कि मंडी में लाइसेंसी व्यापारियों को उपज नहीं खरीदने दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाव कम करो। इसी बात का विरोध किया। वह भी लाइसेंसी व्यापारी है। वह 8 हजार में खरीदे या 10 हजार रुपए में। यह ठीक नहीं है।
मंडी सचिव बोली- शुरू हो गई मंडी भीकनगांव मंडी सचिव रचना चौहान ने बताया कि कपास के भाव को लेकर इश्यू था। उसे किसानों को साथ बातचीत से हल कर दिया। मंडी में नीलामी शुरू कर दी गई है।
देखिए तस्वीरें…

