स्थानीय लोगों ने दो नाबालिग चोरों को पकड़ लिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा जवाहर नगर दुबे मोहल्ला में चोरी का प्रयास नाकाम हो गया। स्थानीय लोगों ने दो नाबालिग चोरों को पकड़ लिया।
.
घटना बीती रात की है। नाबालिग रूपेश दुबे के घर में चोरी करने की फिराक में थे। रूपेश दुबे और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा सुबह भुरकुंडा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिग को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।