Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeछत्तीसगढभूपेश बोले- प्रदेश में रेत माफिया के हौसले बुलंद: छत्तीसगढ़ में...

भूपेश बोले- प्रदेश में रेत माफिया के हौसले बुलंद: छत्तीसगढ़ में संवैधानिक स्थिति खत्म हो गई, शिक्षा विभाग सचिव को पत्र लिख रहे विधानसभा अध्यक्ष – Raipur News


छत्तीसगढ़ में रेत माफिया लगातार मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बलौदाबाजार के गिधौरी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है।

.

उन्होंने कहा कि, राजनांदगांव में मध्यप्रदेश से आए रेत माफिया ने गोली चलाई। बलरामपुर में कॉन्स्टेबल को मार दिया गया। गरियाबंद में पत्रकारों को मारा गया। यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है, लेकिन माफिया बेखौफ है। जबकि रेत 8 गुना महंगे कीमत पर मिल रही है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल।

प्रदेश में संवैधानिक स्थिति समाप्त हो गई है- भूपेश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर युक्तियुक्तकरण के आदेश में संशोधन करने कहा है। जिस पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि, युक्तियुक्तकरण पर डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। इसलिए वे सीधे सचिव को पत्र लिख रहे हैं।

शिक्षा विभाग में स्थिति यह है कि, संवैधानिक पद पर बैठे रमन सिंह सीधे सचिव को पद लिख रहे है। संवैधानिक स्थिति प्रदेश में खत्म हो गई है। संवैधानिक पद सीधे सचिवालय और अधिकारियों से बात नहीं करते।

बघेल ने कहा कि, राज्यपाल रमेन डेका लगातार जिलों में जाकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। संविधान के अधिकार के बाहर जाकर काम कर रहे हैं। इसको रोकने वाला कोई नहीं है। यह मंत्रियों और मुख्यमंत्री की क्षमता पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा रहे हैं।

स्कूल बंद नहीं होने चाहिए

प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव के बीच स्कूल सफाई कर्मचारी की धरना प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। बहुत मेहनत के बाद आम गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोला गया है।

युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। सरकार के फैसले के बाद सफाईकर्मी भी आंदोलन भी कर रहे है। शिक्षा का बेड़ा गर्क कर रहे है। अब सरकार में नियंत्रण नहीं रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular