Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहारभोजपुर में आरोपियों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार: हत्या...

भोजपुर में आरोपियों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार: हत्या और गोलीबारी मामले में एक्शन, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी – Bhojpur News


भोजपुर में पुलिस ने गोलीबारी और दहेज हत्या मामले में फरार आरोपियों के घर पर कोर्ट का इश्तेहार चिपकाया है। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द से जल्द सरेंडर करने को कहा है।

.

गोलीबारी की घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव की है। चार महीने पहले गोलीबारी के मामले में बुधवार को दशरथ यादव और अशोक यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया। दरोगा प्रफुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीन चंदवा पहुंची थी।

घर पर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने की चेतावनी।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

27 फरवरी 2025 को चंदवा में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। 2 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के बयान पर दशरथ यादव, उसके दो भाइयों समेत छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसमें 2 आरोपी कृष्णा यादव और ललन यादव की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। एक जमानत पर है। थानाध्यक्ष के मुताबिक दशरथ यादव पर पहले से भी कई केस है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पत्नी की हत्या मामले में चिपकाया इश्तेहार।

पत्नी की हत्या मामले में चिपकाया इश्तेहार।

6 साल से आरोपी फरार चल रहा है

इसके अलावा नवादा पुलिस ने बहोरनपुर के चारघाट गांव दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। संजय सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची थी।

2012 में नवादा के विष्णु नगर में दहेज के लिए एक महिला की हत्या हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। कुछ दिनों बाद जमानत पर बाहर आ गया। फिलहाल केस का ट्रायल चल रहा है। पिछले 6 साल से कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular