Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeबिहारभोजपुर में करंट लगने से युवक की मौत: 4 दिन बाद...

भोजपुर में करंट लगने से युवक की मौत: 4 दिन बाद होनी थी बहन की शादी, दीवार पर पेंट करते समय लगा झटका – Bhojpur News


भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घर में दीवार पर पेंट करते समय अचानक बिजली का झटका लगा और जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही जान चली गई। घटना बखोरापुर गांव की है।

.

मृतक असित कुमार(30) रांची माइंस में सुपरवाइजर के पोस्ट पर तैनात था। 4 दिन बाद चचेरी बहन की शादी होनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था। पिता की मौत के बाद घर में कमाने वाला अकेला था।

बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई

मृतक के चाचा संतोष सिंह ने बताया कि उनकी बेटी हर्षू की शादी 26 अप्रैल को होनी वाली है। बहन की शादी के लिए असित रांची से 18 अप्रैल को गांव आया था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।

QuoteImage

असित आंगन की दीवार पर पेंट कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में मनिछपरा पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

QuoteImage

मृतक असित कुमार की फाइल तस्वीर

मृतक असित कुमार की फाइल तस्वीर

परिजनों को सौंपा शव

मामले की सूचना पर पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी इकलौते बेटे असित पर ही था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular