Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशभोपाल उत्तर विधानसभा में 14 पोलिंग बूथ घटे: लोकसभा चुनाव के...

भोपाल उत्तर विधानसभा में 14 पोलिंग बूथ घटे: लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम हो गए 1327 वोटर; अब 1 महीना जुड़ेंगे नाम – Bhopal News


भोपाल में 6 महीने में 1327 वोटर कम हो गए।

1 जनवरी 2025 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवाओं के नाम वोटिंग लिस्ट में जोड़े जाएंगे। वहीं, जिनके नाम लिस्ट में नहीं है, या फिर वे एक पते से दूसरे पते पर शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम भी अगले 1 महीने तक लिस्ट में जुड़ सकेंगे। यानी, वे 28 नवंबर तक दावे-आप

.

हालांकि, छह महीने में कुल 1327 वोटर घट गए हैं। लोकसभा चुनाव में 21 लाख 15 हजार 397 मतदाता थे, जबकि अब 21 लाख 14 हजार 70 है। इनमें सबसे ज्यादा पुरुष मतदाता 1300, महिला मतदाता 25 और थर्ड जेंडर 2 हैं। अफसरों का कहना है कि कई मतदाता स्टूडेंट्स थे। वहीं, कई की मृत्यु भी हुई। कुछ दूसरे जिलों में चले गए। इस कारण उनकी संख्या में कमी आई है।

भोपाल में मतदान केंद्रों की संख्या भी कम हुई है।

जहां सबसे ज्यादा भीड़, वहीं घटी बूथ की संख्या

मतदाताओं के साथ पोलिंग बूथ भी घटे हैं। सबसे ज्यादा 14 बूथ भोपाल उत्तर विधानसभा में कम हुए हैं, जबकि हर चुनाव में यहां के बूथ पर देर तक मतदाताओं की भीड़ रहती है। दूसरी ओर, हुजूर में 8 और बैरसिया विधानसभा में 7 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। नरेला विधानसभा में न कोई बूथ कम हुआ है और न ही बढ़ाया गया है। भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 3 बूथ बढ़ाए गए हैं। वहीं, भोपाल मध्य में 3, गोविंदपुरा में 6 बूथ कम किए गए हैं। इस तरह अब पोलिंग बूथ की संख्या 2029 हो गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान संख्या 2034 थी।

28 नवंबर तक दावे-आपत्ति कर सकेंगे 28 नवंबर तक दावे-आपत्ति किए जा सकेंगे। सभी दावे एवं आपत्तियों का निराकरण अंतिम 24 दिसंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा।

इनके नाम जोड़े और काटे जाएंगे

  • लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची तैयार होने तक जिनकी मृत्यु होगी, उनके नाम सूची से काटे जाएंगे।
  • जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष हो रही है, उनके नाम जोड़े जा सकेंगे।
  • बाहर से आए मतदाताओं के भी संबंधित विधानसभा में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में मतदाता सूची को लेकर बैठक भी हो चुकी है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में मतदाता सूची को लेकर बैठक भी हो चुकी है।

यहां संपर्क कर सकते हैं टोल फ्री नंबर 1950 में संपर्क कर भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित कार्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular