Sunday, June 22, 2025
Sunday, June 22, 2025
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में बिजली गिरने से किशोर की मौत: मक्का लगाकर खेत...

भोपाल में बिजली गिरने से किशोर की मौत: मक्का लगाकर खेत से घर लौट रहा था; तीन दोस्त चल रहे थे आगे – Bhopal News



मृतक विशाल चौहान केकड़िया गांव का रहने वाला था। वह छठवीं कक्षा का छात्र था।

भोपाल के रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में एक 12 साल के मासूम पर बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह खेत में मक्का लगाकर घर की तरफ जा रहा था। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। मामले में रातीबढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस के मुताबिक, विशाल चौहान केकड़िया गांव का रहने वाला था। वह छठवीं कक्षा का छात्र था। घर के करीब खेत में रविवार दोपहर मक्का बोने गया था। उसके साथ तीन अन्य दोस्त भी थे। शाम करीब 4:30 बजे काम करने के बाद वह दोस्तों के साथ घर के लिए लौट रहा था।

तभी दोस्त उससे कुछ आगे निकल गए। बच्चा पीछे अकेला चल रहा था। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली खेत में मौजूद विशाल पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई, हालांकि तत्काल दोस्त परिजनों को साथ लेकर विशाल के पास पहुंचे, उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular