Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में रात का तापमान 8.8 डिग्री: 10 साल में नवंबर...

भोपाल में रात का तापमान 8.8 डिग्री: 10 साल में नवंबर की सबसे सर्द रात, 1941 में 6.1 डिग्री तक गिरा था पारा – Bhopal News


भोपाल में सुबह सर्दी का असर रहा। इससे लोगों को अलाव जलाना पड़ा।

भोपाल में रात का टेम्प्रेचर 8.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो नवंबर में 10 साल में सबसे कम है। इससे ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार सुबह लोग अलाव तापते हुए नजर आए। वहीं, बच्चे गर्म कपड़ों में लिपट कर स्कूल पहुंचे।

.

पिछले 10 साल में तापमान पहली बार इतना नीचे आया है। साल 2017 में टेम्प्रेचर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर की ठंड के ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें तो 83 साल पहले 30 नवंबर 1941 की रात में पारा 6.1 डिग्री पहुंचा था। यह रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है। हालांकि, जिस तरह से भोपाल में ठंड है, उससे अनुमान है कि आखिरी दिनों में टेम्प्रेचर में और गिरावट आ सकती है।

सुबह से ठंडक, कई इलाकों में कोहरा शनिवार सुबह से मौसम में ठंडक है। धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर है। सुबह के समय कोलार, बैरसिया रोड, अयोध्या बायपास समेत कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला, जबकि बड़े तालाब समेत कई इलाकों में अभी भी धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में भोपाल में ऐसा ही मौसम रहता है। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ता है, जो आखिरी तक बना रहता है। इस बार ठंड का असर तेज हो गया है और पारा 8.8 डिग्री तक पहुंच गया।

नवंबर में तीसरी बार 10 डिग्री से नीचे पारा भोपाल में नवंबर महीने में पिछले 10 साल के मौसम की बात करें तो वर्ष 2017 में पारा 10 डिग्री के नीचे यानी, 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि दो बार 10.5 डिग्री से कम रहा। यानी, नवंबर में तीसरी बार पारा 10 डिग्री से कम रहा है।

नवंबर में ऐसा रहता है भोपाल का मौसम…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular