हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना के बाद अब स्थित समान्य हो गई है।
हजारीबाग में मंगलवार को मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना के बाद अब शहर में स्थित समान्य हो गई है। इधर, इस घटना को हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपद्रवियों की पहचान करने में टेक्निकल सेल जुटा हुआ है।
.
सीसीटीवी फुटेज, घटना के दौरान के वीडियो और फोटो को बारिकी से खंगाला जा रहा है। खबर यह भी है कि इस घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
हजारीबाग पुलिस ने स्थिति को तत्काल नियंत्रण में कर लिया
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मंगला जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा शांति एवं विधि व्यवस्था को बिगड़ने का प्रयास किया गया था। इसे हजारीबाग पुलिस ने तत्काल नियंत्रण में कर लिया है।
हजारीबाग पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें।
सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी और लोकल सर्विलांस के आधार पर की गई है।
14 से 72 साल तक के आरोपी शामिल एसपी ने कहा- पांच लोगों को जिला बदर करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, 100 से अधिक उपद्रवियों की पहचान हो गई है। सभी लोगों की पहचान सीसीटीवी और लोकल सर्विलांस के आधार पर की गई है। उनके विरुद्ध मजिस्ट्रेट के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
इन पर सीसीए सहित गंभीर धाराओं में आरोप लगाया गया है। चिन्हित लोगों में दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। पहचान किए गए लोगों में 14 साल से लेकर 72 साल तक के आरोपी हैं।

पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। स्थिति नियंत्रित कर ली गई है।
विधि व्यवस्था को हाथ में लेने वाले लोगों के साथ पुलिस कड़ाई से निपटेगी: एसपी
एसपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रामनवमी के दौरान हुड़दंग कर यदि किसी ने माहौल बिगाड़ा तो जेल जाना पड़ेगा। रामनवमी में हुड़दंग मचाने वाले और विधि व्यवस्था को हाथ में लेने वाले लोगों के साथ पुलिस कड़ाई से निपटेगी। धार्मिक स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता होंगी। वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और ड्रोन से सर्विलांस किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस नजर रख रही है।
———————————
ये भी खबर पढ़िए
हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान दो समुदाय में झड़प:जामा मस्जिद चौक पर पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान दो समुदाय में झड़प
हजारीबाग में रामनवमी को लेकर निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान पथराव हुआ। इसके बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। पथराव की घटना जामा मस्जिद चौक की है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। शहर में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस के स्थिति को नियंत्रित कर लिया। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए देर रात ही बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई। पढ़िए पूरी खबर…