Sunday, June 22, 2025
Sunday, June 22, 2025
Homeमध्य प्रदेशमंडला के NH-30 पर युवक की मौत: क्रेन ट्राले ने बाइक...

मंडला के NH-30 पर युवक की मौत: क्रेन ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर; एक घायल, दो घंटे तक लगा जाम – Mandla News


हाईवे पर क्षतिग्रस्त बाइक और युवक का शव।

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर शनिवार रात करीब 10 बजे क्रेन ट्राला और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना उदयपुर स्थित स्कूल के पास हुई।

.

जानकारी के अनुसार उदयपुर का पवन कुंजाम (20) अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान मंडला से जबलपुर की और ट्राला को टोचन कर ले जा रही क्रेन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पवन की मौके पर मौत हो गई और जितेंद्र घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम।

घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम में भारी वाहन, यात्री वाहन और एक बारात भी फंस गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने के बाद रात 12 बजे यातायात सामान्य हुआ।

घायल जितेंद्र को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्रेन ट्राला को अपनी अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular