मंडला जिले में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा में स्थित एम/एस लकी ड्रिलिंग एंड एक्सप्लोसिव की दो मैगजीन को सील कर दिया गया है।
.
जांच में पाया गया कि लाइसेंस नंबर E/CB/MP/21/8 (E142011) और E/CB/MP/21/9 (E142024) वाली मैगजीन के संचालन में गंभीर अनियमितताएं थीं। निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस कारण दोनों मैगजीन को सील कर दिया गया है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।