Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशमंडला में नक्सली एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो: कांग्रेस और गोंगपा...

मंडला में नक्सली एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो: कांग्रेस और गोंगपा ने की मांग, पत्नी बोली- वे पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी के बीच आ गए थे – Mandla News


गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

मंडला में 9 मार्च को हुए कथित नक्सली एनकाउंटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजन, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्य सरकार से मामले की गहन जांच की मांग की है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम ने मंडला में प्रेस वार्ता में कहा कि वे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 25 मार्च से आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक नारायण पट्टा ने मृतक के गांव खटिया के लसरे टोला का दौरा किया। ग्रामीणों की बातों के आधार पर उन्होंने भी न्यायिक जांच की मांग की है।

मृतक हीरन सिंह की पत्नी विसरो बाई ने बताया कि उनके पति की दिमागी हालात ठीक नहीं थी। वह घर से सिर्फ कुल्हाड़ी और पानी की बोतल लेकर निकले थे। उन्हें बताया गया है कि वे पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही गोलीबारी के बीच आ गए थे। उन्होंने पुलिस से बच्चों के लिए नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।

इस मामले में नक्सलियों के सहयोग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अशोक कुमार वाल्को और संतोष कुमार धुर्वे दोनों कान्हा में काम करने वाले श्रमिक हैं। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में वन्यकर्मी भी एकजुट हो रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की पोस्ट।

मृतक के पिता।

मृतक के पिता।

मृतक की पत्नी और बच्चे।

मृतक की पत्नी और बच्चे।

मृतक के घर पहुंचे विधायक नारायण सिंह पट्टा।

मृतक के घर पहुंचे विधायक नारायण सिंह पट्टा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular