Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeराज्य-शहरमंडी का दौरा करेंगी हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष: प्रतिभा सिंह 10 विधानसभाओं...

मंडी का दौरा करेंगी हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष: प्रतिभा सिंह 10 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मुलाकात, 19 मार्च को शिमला से होंगी रवाना – Shimla News



प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश का दौरा करेंगी। वह पहले चरण में मंडी जिले का दौरा करेंगी। यह दौरा 19 से 22 मार्च तक चलेगा। प्रतिभा सिंह 19 मार्च को सुबह 11 बजे शिमला से मंडी के लिए निकलेंगी। वह सुंदरनगर

.

20 मार्च को मंडी में सुबह 11 बजे से पांच विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं से मिलेंगी। इनमें मंडी सदर, द्रंग, जोगिंदरनगर, सराज और बल्ह शामिल हैं। 21 मार्च को सुंदरनगर में 5 और विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात होगी। ये क्षेत्र सुंदरनगर, नाचन, सरकाघाट, धर्मपुर और करसोग हैं।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं- प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी समस्याएं सुनना और उन्हें दूर करना पार्टी अध्यक्ष का प्रमुख दायित्व है। वह विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। 22 मार्च को वह नाचन में ड्रीम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद शिमला लौट जाएंगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular