Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरमंडी में जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: बिलासपुर गोलीकांड...

मंडी में जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: बिलासपुर गोलीकांड का किया जिक्र, बोले- खुफिया पुलिस समोसे खोजने में व्यस्त – Mandi (Himachal Pradesh) News


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर​​​​​​​ के साथ अन्य।

हिमाचल के मंडी में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बिलासपुर गोलीकांड का जिक्र करते हुए सुक्खू सरकार पर निशाना साधा।

.

जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटना हुई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर पहले ही कड़ी कार्रवाई की गई होती, तो यह दूसरी घटना नहीं होती।

मामले की गंभीर जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से इस मामले की गंभीर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा होना चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न कर सके।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी।

खुफिया विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

जयराम ठाकुर ने खुफिया विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीआईडी का काम आपराधिक साजिशों की जानकारी जुटाना है। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुफिया पुलिस को समोसे खोजने और विपक्षी नेताओं पर नजर रखने का काम सौंप रखा है।

नेता प्रतिपक्ष सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने मंडल जंजैहली और थुनाग में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular