Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeदेशमंडी में श्रीरामाचार्या महायज्ञ में साध्वी प्राची हुई शामिल: कहा- अवैध...

मंडी में श्रीरामाचार्या महायज्ञ में साध्वी प्राची हुई शामिल: कहा- अवैध मस्जिदों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए; जब-जब हम बंटे तब-तब कटे – Mandi (Himachal Pradesh) News


श्रीरामाचार्या महायज्ञ व श्रीराम कथा में शामिल होने पहुंची साध्वी प्राची।

मंडी के पडडल मैदान में चल रहे श्रीरामाचार्या महायज्ञ व श्रीराम कथा के पांचवें दिन साध्वी प्राची ने शिरकत की। उन्होंने यज्ञ को श्रेष्ठतम बताते हुए इसे मंडी के लिए बहुत ही कर्म योग्य बताया।

.

उन्होंने कहा कि इससे हम अपना और पूरे समाज का भी कल्याण कर रहे हैं। इस यज्ञ में पवित्रता से आहुति देते हैं। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ अयोध्या के बाद हिमाचल के मंडी में दूसरी जगह है। जहां यह किया जा रहा है। यह पूरे देश का कल्याण करने वाला यज्ञ है।

अवैध मस्जिदों पर ​​​​कार्रवाई होनी ही चाहिए- साध्वी प्राची

इस मौके पर उन्होंने पिछले दिनों हिमाचल में हुए हिंदु संगठन के आंदोलन की प्रशंसा की और कहा कि हिमाचल में जो हिंदू वीरों ने किया वह क़ाबिले तारीफ है। शिमला और मंडी में जो अवैध मस्जिदें हैं, इन पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।

संतों से चर्चा करती हुईं साध्वी प्राची।

जब-जब हम बंटे तब-तब कटे– ​​​​साध्वी प्राची

उन्होंने कहा कि हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, जब जब एक नहीं रहे और जब जब हम बंटे, तब तब हम कटे हैं। मिज़ोरम, आसाम, बंगाल को देख लो और हिमाचल से सटे कश्मीर को देख लो सब जगह जो बंटे वह कटे हैं। साढे पांच लाख कश्मीरियों को वहां से घसीट घसीट कर निकाला गया।

उन्होंने कहा कि कनाडा के अंदर जो हमले खालिस्तानी लोग कर रहे हैं। वह जहां पर कमाते हैं वहीं पर गद्दारी करते हैं। कनाडा ही नहीं बांग्लादेश में भी ऐसा ही हाल है। खालिस्तानी वहीं कमाते हैं और हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ते हैं। इनका गांधीवादी तरीके से इलाज होगा और हो रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular