Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeराज्य-शहरमंडी में 15 दिन में दूसरी बार दिखा तेंदुआ, VIDEO: दहशत...

मंडी में 15 दिन में दूसरी बार दिखा तेंदुआ, VIDEO: दहशत में पंचायत के लोग, पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी के पंडोह में आज सुबह के वक्त तेंदुआ देखा गया।

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में आज सुबह एक तेंदुआ देखा गया। वहां से जा रहे एक व्यक्ति ने तेंदुए का वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

.

यह तेंदुआ सियोग पंचायत के सियोगी नाला के पास शहीद पूर्ण चंद पेट्रोल पंप के समीप देखा गया। रिहायशी क्षेत्रों के आसपास तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय लोग डरे व सहमे हुए हैं और वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

मंडी के पंडोह में पेट्रोल पंप के पास देखा गया तेंदुआ।

नाले से गांव की तरफ बढ़ रहा था तेंदुआ

बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह 6:03 बजे के करीब तेंदुआ नाले की ओर से गांव की तरफ बढ़ रहा था। इससे पहले भी 14 अप्रैल यहीं पर तेंदुआ देखा गया था। बार-बार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। सुबह के वक्त पंचायत के काफी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular