Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशमंडी में MSP से नीचे पहुंचा गेहूं का भाव: 2475 रुपए...

मंडी में MSP से नीचे पहुंचा गेहूं का भाव: 2475 रुपए रहा एवरेज भाव; पिछले वर्ष न्यूनतम मूल्य ही MSP से ज्यादा रहा था – Guna News


सोमवार को गेहूं की लगभग 700 ट्रॉलियां मंडी में पहुंचीं।

गुना की मंडी में गेहूं के भाव समर्थन मूल्य से नीचे पहुंच गए। गेहूं का मॉडल भाव 2475 रुपए रहा। इस बार यह पहली बार है, जब गेहूं के भाव समर्थन मूल्य से नीचे पहुंच गए हैं।

.

बता दें कि तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी खुली। होली त्योहार के कारण 14 मार्च को मंडी की छुट्टी थी। इसके बाद 15 को शनिवार और 16 को रविवार के कारण मंडी बंद रही। सोमवार को पहले ही दिन लगभग दो हजार ट्रॉलियां मंडी में पहुंची। इसमें सबसे ज्यादा ट्रॉलियां गेहूं की थी। धनिया की ट्रॉली भी बड़ी संख्या में मंडी में पहुंचीं। इसके अलावा चना, मसूर बेचने के लिए भी किसान मंडी पहुंचे।

दो साल से उपार्जन नहीं हुआ बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से सरकारी स्तर पर गेहूं का उपार्जन नहीं हुआ है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण मंडी में ही गेहूं का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा था। किसानों को मंडी में ही ज्यादा दाम और तुरंत भुगतान के कारण किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं बेचा। इस बार भी यही उम्मीद जताई जा रही थी।

सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए तय किया है। वहीं 175 रुपए प्रति क्विंटल सरकार बोनस देगी। इस हिसाब से सरकार 2600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगी। गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हो रहे हैं। वहीं 15 मार्च से स्लॉट बुकिंग हो कर खरीदी भी शुरू हो गई है। जिले में 23 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

2475 पहुंचा गेहूं का भाव सोमवार को गुना मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2210 रुपए रहा। वहीं अधिकतम भाव 4680 रुपए रहा। एवरेज भाई 2475 रुपए रहा। सोमवार को लगभग 700 ट्रॉली गेहूं मंडी में पहुंचा। पिछले वर्ष पूरे सीजन में गेहूं का न्यूनतम भाव ही समर्थन मूल्य से ज्यादा रहा था। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि किसान अब तेजी से MSP पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराएंगे।

बोली लगाते व्यापारी।

बाकी फसलों का ये रहा भाव गुना मंडी में सोमवार को धनिया का न्यूनतम भाव 5525, अधिकतम भाव 8675 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं एवरेज भाव 6650 रुपए मिला। इसी तरह चने का न्यूनतम भाव 4960, अधिकतम 5800 रहा। एवरेज भाई 5210 रुपए प्रति क्विंटल मिला। सरसों का न्यूनतम भाव 5 हजार और अधिकतम भाव 5525 रुपए रहा। एवरेज भाव 5385 रुपए प्रति क्विंटल मिला। मसूर का न्यूनतम भाव 5595, अधिकतम 5875 रुपए रहा। वहीं एवरेज भाव 5825 रुपए प्रति क्विंटल मिला।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular