Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeदेशमंत्री अनिल विज बने सिंगर, VIDEO: सचिवालय में 'मैं निकला गड्‌डी...

मंत्री अनिल विज बने सिंगर, VIDEO: सचिवालय में ‘मैं निकला गड्‌डी लेके’ पर झूमे; बोले- चाहे हंस के जियो, चाहे रोकर, जिंदगी जीनी पड़ेगी – Haryana News


चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में स्थित अपने ऑफिस में गदर का गाना गाते हुए झूमते अनिल विज।

हरियाणा के बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह सिविल सचिवालय स्थित ऑफिस में सिंगिंग करते हुए नजर आए। दरअसल, बुधवार को वह फाइलें निकाल रहे थे।

.

फाइल पर साइन करते ही वह सनी देओल की मूवी गदर का गाना ‘मैं निकला, गड्डी लेके, इक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़ आया” गाने लगे। गाना गाते हुए वह कुर्सी पर झूमने भी लगे।

गाने के बाद विज ने कहा कि जितनी जिंदगी मिली है उतनी जीनी तो पड़ेगी। चाहे इसको हंस के जी लो, चाहे रोकर। हम हंस कर जीते हैं। अनिल विज यहां नहीं रूके। उन्होंने इसके बाद एक देश भक्ति गीत भी गाया।

अनिल विज के ऑफिस में झूमने के PHOTOS…

सिविल सचिवालय स्थित ऑफिस में गाना गुनगुनाते अनिल विज।

ऑफिस में काम करते समय गाना गाकर झूमते अनिल विज।

ऑफिस में काम करते समय गाना गाकर झूमते अनिल विज।

सरकारी फाइलें साइन करते हुए भी अनिल विज गाना गाते दिखे।

सरकारी फाइलें साइन करते हुए भी अनिल विज गाना गाते दिखे।

गणतंत्र दिवस समारोह के मंच पर भी नाचे बीती 26 जनवरी को अनिल विज अंबाला में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट थे। इस दौरान वहां पंजाबी गाने बज रहे थे। तब अनिल विज स्टेज पर ही नाचने लगे। इसके बाद वह जब मेहमानों की कुर्सी के पास पहुंचे तो वहां भी भंगड़ा करने लगे। अनिल विज को देखकर दूसरे मेहमान भी झूमने लगे।

अंबाला में गणतंत्र दिवस समारोह के मंच पर नाचते अनिल विज। यह फोटो 26 जनवरी की है।

अंबाला में गणतंत्र दिवस समारोह के मंच पर नाचते अनिल विज। यह फोटो 26 जनवरी की है।

चुनाव में पिछड़ रहे थे तो गुनगुना रहे थे विज अनिल विज को अक्सर गाने गुनगुनाते देखा जाता है। अक्टूबर 2024 में वह अंबाला से भाजपा के उम्मीदवार थे। इस दौरान सुबह की मतणगना के बाद कांग्रेस बहुमत पार हो गई। जब विज से पूछा गया तो वह ‘हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया’ गीत गाने लगे।

हालांकि, ढाई घंटे बाद ही उलटफेर हो गया और भाजपा बहुमत पार कर गई। इसी दौरान वह अपनी अंबाला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा से पिछड़े तो भी वह गाना गुनगुनाते रहे। हालांकि, अंत में उनकी जीत हो गई।

CM कुर्सी का दावा ठोक सबको चौंकाया पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले अनिल विज ने सबको चौंका दिया। दरअसल, उन्होंने सीएम की कुर्सी पर दावा ठोक दिया, जबकि भाजपा ने नायब सैनी की अगुआई में चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा था।

विज ने कहा था कि सिनियरिटी के आधार पर वह यह पद मांगेंगे। हालांकि, विज ने यह भी क्लियर किया कि वह इसके लिए कोई लॉबिंग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने यह भ्रम फैलाया कि विज सीएम बनना ही नहीं चाहता, इसी वजह से उन्हें ये बात कहनी पड़ी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular