Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeमध्य प्रदेशमंत्री विजयवर्गीय बोले-कांग्रेस में सच बोलने पर सजा मिलती है: लक्ष्मण...

मंत्री विजयवर्गीय बोले-कांग्रेस में सच बोलने पर सजा मिलती है: लक्ष्मण सिंह को भी मिली, ग्वालियर में किया पीएम की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन – Gwalior News



कैलाश विजयवर्गीय का एयरपोर्ट पर स्वागत करते भाजपा के नेता और कार्यकर्ता

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के सवाल पर कहा की कांग

.

विजयवर्गीय ने PM मोदी के 11 साल के कार्यकाल को लेकर कहा कि “11 साल में जिस प्रकार देश ने प्रगति की है और देश में रहने वाले 140 करोड़ लोगों को इन 11 साल में मोदी जी ने छुआ है। मैं समझता हूं कि यह 11 साल इस देश के स्वर्णिम 11 साल हैं। निश्चित रूप से इन 11 सालों में देश ने जो प्रगति की है,चाहे कोई भी वर्ग हो गरीब से गरीब व्यक्ति को भी 5 किलो अनाज पहुंच रहा है और अमीर से अमीर व्यक्ति इससे प्रभावित है। उन्होंने कहा कि हर प्रकार से हमारा व्यापार और व्यवसाय बढ़ा है,जीएसटी का कलेक्शन बढ़ा है और इसका मतलब है कि देश के अंदर व्यापार बहुत अच्छा हो रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय ने ग्वालियर पहुंचने के बाद 12.00 बजे विक्टोरिया मार्केट के बाहर, महाराज बाड़ा पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर एक दो-दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular