Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशमंदसौर के कौशल्या धाम को मिला स्मार्ट टीवी: गुरु गौतम मुनि...

मंदसौर के कौशल्या धाम को मिला स्मार्ट टीवी: गुरु गौतम मुनि जैन सेवा संस्थान ने निराश्रित महिला आश्रय को दिया दान – Mandsaur News


मंदसौर में गुरु गौतम मुनि जैन सेवा संस्थान ने “मन से मंदसौर” जिला प्रयोजन के तहत कौशल्या धाम को एक स्मार्ट टीवी दान की है। संस्थान की ओर से अनुयोग अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर ई स्क्वेयर प्लाजा ने 43 इंच की एलईडी स्मार्ट टीवी प्रदान की।

.

42 महिलाओं का सफल पुनर्वास किया

संस्था के सदस्यों ने बताया कि कौशल्या धाम, जो एक निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रय गृह एवं पुनर्वास केंद्र है, का संचालन अनामिका जनकल्याण सेवा समिति और जनसहयोग द्वारा किया जाता है।

यह केंद्र बेसहारा महिलाओं को आश्रय, चिकित्सा और पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान करता है। अब तक 42 महिलाओं का सफल पुनर्वास किया जा चुका है और वर्तमान में इस आश्रय गृह में 24 महिलाएं निवास कर रही हैं।

यह रहे माैजूद

टीवी दान कार्यक्रम में कलेक्टर अदिति गर्ग, मनीष मारू, डॉ योगेंद्र कोठारी, डॉ अनु कोठारी, प्रणय मारू और वात्सल्य धाम के कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular