मंदसौर में ईद से एक दिन पहले कुर्बानी के बकरों को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाता है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में बकरा ईद की एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। यहां ईद से एक दिन पहले कुर्बानी के बकरों को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाता है। इस परंपरा को निभाने के लिए बड़ी संख्या में युवा और बच्चे अपने बकरों को लेकर बाजार पहुंचते हैं।
.
बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) 7 जून, शनिवार को मनाई जाएगी। शहर काजी आसिफउल्लाह के अनुसार, मंदसौर में ईद की मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 7:30 बजे होगी।
सजावट की कीमत 151 से 1100 रुपए तक
बकरों की सजावट करने वाले संदीप मोड पिछले 25 सालों से यह काम कर रहे हैं। सजावट की कीमत 151 रुपए से शुरू होकर 1100 रुपए तक है।
कुर्बानी के बकरे को सजाते लोग।
स्थानीय निवासी तोहिद अहमद ने बताया कि वह बचपन से ही बकरा सजाने की इस परंपरा का हिस्सा हैं। हालांकि उन्हें इस प्रथा की शुरुआत के बारे में जानकारी नहीं है।
इस्लामिक परंपरा के अनुसार, बकरे की कुर्बानी के बाद गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए, और तीसरा जरूरतमंदों के लिए रखा जाता है। इस्लाम में कुर्बानी को फर्ज माना जाता है।