Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारमंदिर में घुसने के विरोध में परिवार की पिटाई: शेखपुरा में...

मंदिर में घुसने के विरोध में परिवार की पिटाई: शेखपुरा में 3 सदस्य को मारपीट कर किया घायल, परिसर में बैठने से मना करने पर बवाल – Sheikhpura News


शेखपुरा के बाऊघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला गांव में मारपीट की घटना में एक परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर बदमाशों ने बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

.

घायलों की पहचान बलिराम राम, पत्नी मीना देवी और पुत्र सिकंदर राम के रूप में की गई है। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना में गंभीर रूप से घायल बलिराम राम ने बताया कि गांव के मंदिर परिसर में बैठने गया था। इसी क्रम में गांव के ही सुरेश महतो, राजीव महतो, धीरज महतो, मनोज महतो मंदिर परिसर में बैठने से जाति सूचक शब्द बोलकर गाली देते हुए मना कर दिया। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने लोहे के रड और लाठी से मारपीट करने लगा।

इसी दौरान बीच बचाव करने पत्नी और पुत्र गया तो उसके साथ भी लाठी से मारपीट करने लगा। इसके कारण घटना में वे लोग घायल हो गए। बाऊ घाट थाना अध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के एक मजदूर की मौत पिछले कुछ माह पहले धान की मोरी उखाड़ने के दौरान बिजली का करंट लगने से हो गई थी। जिसको लेकर गांव में पंचायत लगाया गया था।

पंचायत में घायल बलिराम राम के ऊपर भी 80 हजार रुपए का जुर्माना हुआ था। जुर्माने की राशि मृतक मजदूर की विधवा को दिया जाना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बलिराम राम ने ही बिजली का टोका फंसाया था। इसलिए उसके ऊपर जुर्माना हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular