ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 1 की मौत, 17 घायल
मऊगंज जिले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ है। लौर थाना क्षेत्र के हंसलो गांव के पास ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए हैं।
.
घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव से देवी पूजा कर मनगवां थाना क्षेत्र के समान गांव लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। घायलों को तत्काल नईगढ़ी अस्पताल ले जाया गया।
मृतका की पहचान शिवानी साकेत (18) पिता मोहनलाल साकेत निवासी समान थाना मनगवांके रूप में हुई है। वह मोहनलाल साकेत की पुत्री थी। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। बाकी घायलों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया।
तहसीलदार मणिराज सिंह बागरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मृतका के शव को सीएचसी नईगढ़ी की मर्चुरी में रखा गया है। पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में घायल लोगों के नाम
- निशा साकेत पिता लालजी साकेत उम्र 17 वर्ष निवासी समान थाना मनगवां
- सीमा साकेत पति सुरेश साकेत उम्र 45 वर्ष निवासी समान थाना मनगवां
- राहुल साकेत पिता जानकी साकेत उम्र 37 वर्ष निवासी टिकरी 37 थाना मनगवां
- सुधा साकेत पिता बुद्ध से साकेत उम्र 17 वर्ष भलुहई थाना गढ़
- खुशी कोल पिता लालू कोल उम्र 13 वर्ष निवासी समान
- छोटेलाल साकेत 50 वर्ष निवासी सोनवर्षा लालगांव
- भोला साकेत पिता सहदेव साकेत 65 वर्ष निवासी भलुहई थाना गढ़
- समय लाल साकेत पिता जोरई साकेत 70 वर्ष निवासी समान
- कुरुषा प्रजापति पिता ललऊ प्रजापति उम्र 17 वर्ष निवासी समान
- लिलिआ प्रजापति पिता दौलत प्रजापति 17 वर्ष पुरवा
- राजमणि साकेत उम्र 70 वर्ष निवासी भलुहई थाना गढ़
- लव कुश साकेत सुमंत साकेत उम्र 16 वर्ष अमिलिया थाना गढ़
- अमृता साकेत पिता राकेश साकेत उम्र 10 वर्ष निवासी टिकरी 37 मनगवां
- विवेक साकेत पिता राकेश साकेत उम्र 8 वर्ष निवासी टिकरी37
- रोमा साकेत पति राकेश साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी टिकरी 37
- आरती प्रजापति पिता गोविंद प्रजापति उम्र 13 वर्ष समान
- राकेश साकेत पिता मोहन लाल साकेत उम्र 32 वर्ष निवासी सामान टिकरी मंगला