Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeमध्य प्रदेशमऊगंज में 50 पूर्व सैनिकों का सम्मान: देश की रक्षा के...

मऊगंज में 50 पूर्व सैनिकों का सम्मान: देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने की ली शपथ – Mauganj News


मऊगंज में शुक्रवार को तपेश्वर धाम बायपास पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह किया गया। मऊगंज जिला विकास परिषद के संयोजक एडवोकेट संतोष मिश्रा और वरिष्ठ समाजसेवी रमेश पांडेय ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

.

पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। तिवारी ने कहा कि सैनिक के दिल में राष्ट्र प्रथम की भावना हमेशा रहती है।

समारोह में करीब 50 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सभी सैनिकों ने एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे सेना के साथ सरहद पर मिलेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular