Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई: यातायात...

मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई: यातायात पुलिस ने 110 वाहनों का किया चालान, 21 वाहन सीज – Mau News


मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई।

मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अवैध आटो और बस स्टैंड के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना पंजीकरण, वैध दस्तावेज और लाइसेंस वाले वाहनों की जांच की गई। नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा भी जांच का हिस्सा रहे।

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और फिटनेस प्रमाणपत्र वाले वाहनों पर कार्रवाई की। कुल 110 वाहनों का चालान किया गया। इनमें से 21 वाहनों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बेतरतीब खड़े वाहनों के चालकों को भी हिदायत दी।

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी किया जा रहे हैं. वहीं उसके बावजूद भी यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है जिसको लेकर के मऊ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular