Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeबिहारमकई के खेत में बच्ची की मिली लाश: बॉडी के आसपास...

मकई के खेत में बच्ची की मिली लाश: बॉडी के आसपास फैले थे गुटखे के रैपर, गले पर जूते का निशान; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका – Begusarai News


बेगूसराय में सोमवार को घर से 500 मीटर दूर मकई के खेत में 10 साल की बच्ची की लाश मिली है। गले पर जूते के निशान हैं। मुंह के पास कटने का निशान है। कपड़े बगल में पड़े थे। आसपास खून के छींटे और गुटखे का रैपर था। आशंका जताई जा रही कि दुष्कर्म के बाद बच्ची

.

मृतका खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की निवासी है। जो अपने परिवार के साथ फूफा के घर श्राद्ध कर्म में आई थी। बच्ची के फूफा के दादा का निधन हुआ है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।

परिजन की सूचना पर मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे अधिकारी।

बहन और चाची के साथ फूफा के घर आई थी

मृतका के फूफा ने कहा कि बच्ची अपनी बहन और चाची के साथ आई थी। रविवार रात करीब 8:00 बजे घर पर भजन-कीर्तन चल रहा था। उसके बाद खाना खाकर सभी लोग सो गए। घर में बहुत लोग थे। हमें लगा कि वो कभी सो गई होगी। सुबह 5:00 बजे सभी उठे तो बच्ची नहीं दिखी। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। पंचायत भर में माइकिंग भी कराई गई।

इस बीच बच्ची के दूसरे फूफा और फुआ भी आसपास के खेत में खोजबीन कर रहे थे। तभी उन्हें बच्ची की लाश मिली।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

परिजन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। डॉग स्क्वायड को भी घटना की जांच के लिए बुलाया गया है। घटना की सूचना पर एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

इसी जगह पर मिली थी बच्ची की लाश।

इसी जगह पर मिली थी बच्ची की लाश।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है

एसपी मनीष ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना को सूचना मिली कि दुष्कर्म के बाद एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। बलिया डीएसपी के नेतृत्व में साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास जुटे स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया है कि श्राद्ध कर्म में बच्ची परिवार के साथ आई थी।

FSL की टीम से जांच कराई गई है। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular