Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeराज्य-शहरमक्का सुखाने के लिए किसान कर रहे सड़क का इस्तेमाल: सिवनी...

मक्का सुखाने के लिए किसान कर रहे सड़क का इस्तेमाल: सिवनी में आवागमन में लोगों को हो रही है परेशानी, जिला प्रशासन नदारद – Seoni News


सिवनी जिले में इन दिनों मक्का कटाई का काम करने के बाद उसे सुखाने के लिए किसान सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बींझावाड़ा से लेकर बबरिया रोड पर सड़क के आधे हिस्से तक मक्का फैलाकर उसे सुखाया जा रहा है।

.

दोपहिया वाहन सवार मक्के के कारण फिसल रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और न ही सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बींझावाड़ा के पास बीती रात बाइक सवार एक युवक सड़क पर बिछे मक्के के कारण अनियंत्रित हो गया था। उसने मुश्किल से बाइक संभाली। बीते महीने यहां कई बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं। वहीं बहुत से लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। पुराना बायपास और जिला पंचायत की ओर से आने वाले वाहन चालकों के मोड़ होने के कारण यहां हादसे का शिकार होने की आशंका ज्यादा है।

किसान मक्का निकलने के बाद अगली फसल के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। इसीलिए वे मक्के को सड़क में डालकर सुखा रहे हैं।

सड़क पर लकड़ी गड़ाकर कर रहे कब्जा

मक्का फसल कटाई के बाद मक्के को सुखाने के लिए सड़क मार्ग पर कब्जा कर लकड़ियां गड़ाकर कब्जा कर लिया गया है। और ट्रेक्टर भी खड़े किए जा रहे हैं। जिले के कई स्थानों पर यह देखने को मिल रहा है। हालांकि जिन क्षेत्रों में उत्पादक अधिक है, वहां ज्यादा इस तरह की स्थिति बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular