Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeहरियाणामक्खन ने पत्नी के सिर पर नुकीला हथौड़ा मारा था: दिमाग...

मक्खन ने पत्नी के सिर पर नुकीला हथौड़ा मारा था: दिमाग की हड्‌डी टूटकर अंदर घुसी, पूर्व सरंपच से बोला-मैंने घरवाली मार दी – Sirsa News



सिरसा की मीरपुर कॉलोनी में आरोपी मक्खन के घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा।

सिरसा में महिला की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या करने के मामले में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी मक्खन सिंह ने वाहन मैकनिक के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाला हथौड़ा ही अपनी पत्नी के सिर पर मारा था। यह हथौड़ा एक तरफ नुकीला और दूसरी तरफ की परत मोटी होती है। आरोपी मक

.

ऐसी ही बात पोस्टमार्टम के दौरान भी सामने आई और पता चला कि सिर में काफी फ्रेक्चर था। दिमाग की हड्‌डी भी टूटकर अंदर चली गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति मक्खन सिंह को पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मक्खन काे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान उसके परिवार का कोई सदस्य भी उससे मिलने नहीं आया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मक्खन सिंह से रिमांड के दौरान हत्या के कारणों के बारे में पता किया जाएगा। मक्खन ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखे थे, पर वह इस समय बंद पड़े हैं। घर को पुलिस ने सील किया हुआ है, जो बंद है।

वहीं, सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया आरोपी मक्खन को एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपी से हत्या से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

पत्नी की हत्या के बाद खुद सरेंडर करने गया था मक्खन

जानकारी के अनुसार मक्खन सिंह अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद सरेंडर करने गया था। उस समय उसके मन में एक तरफ दर्द था तो दूसरी ओर बदला लेने की हवस थी। वह पत्नी आरती के साथ पड़ोस के ही उस व्यक्ति (लक्खी) को भी मार देना चाहता था, जिसके साथ आरती के संबंध होने के आरोप है। अब पुलिस ने आरोपी से हथौड़ा बरामद कर लिया है। एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मक्खन बोला-आरती को 10 से 12 सालों से समझाने की कोशिश कर रहा था मक्खन सिंह सरेंडर के समय पुलिस से बोला कि उसे (आरती) 10 से 12 सालों से समझाने की कोशिश कर रहा था, पर वह नहीं मानीं। बेईजती हो रही थी। वो बदनामी सहन नहीं हुई। जो रात वाला वाक्या था, वो बार-बार याद आ रहा था। जो रात को वह (आरती) उसके (लक्खी) के पास थी। मैंने उसे समझाया था कि इतने साल शादी को हो गए। बेवजह क्यों ऐसा कर रही है। उसने उसकी एक न मानीं। हथौड़ा उठाकर उसके सिर पर मार दिया। अब वो जीवित है या नहीं। इसका पता नहीं।

हत्या के बाद सीधा पूर्व सरपंच के पास गया था मक्खन

हत्या के बाद सबसे पहले मक्खन सिंह पड़ोस में ही रह रहे पूर्व सरपंच जगसीर सिंह के पास गया था। पूर्व सरपंच से मक्खन बोला कि मैंने घरवाली मार दी। मुझे पुलिस को पेश कर दो। खास बात है कि आरोपी मक्खन सिंह ने हत्या वाली रात को भी पुलिस को फोन किया था कि यह (आरती) मेरे साथ झगड़ा कर रही है। इसे आकर रोक लो। समझा लो। उस समय कुछ होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। दोनों बेटे भी शाम को वापस बुला लिए। आरोपी ने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे, पर वो खराब है।

सोमवार सुबह दिया था हत्या को अंजाम

रविवार को आरोपी मक्खन सिंह और आरती दोनों सिरसा के मीरपुर कॉलोनी में स्थित अपने घर पर अकेले थे। उनके दोनों बच्चे अपनी मौसी के पास गए हुए थे। उनकी रात को भी आपस में नोंकझोंक हुई। अल सुबह 5 बजे चाय बनाने के समय भी उनका दोबारा से झगड़ा शुरू हो गया। आखिर मक्खन सिंह ने चारपाई पर लेटी आरती के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। उनके दो बच्चे हैं। आरती का अंतिम संस्कार चौपटा के गांव हंजीरा में ससुराल में किया गया। मक्खन सिंह करीब 25 से 30 साल पहले गांव से सिरसा शहर में प्लॉट लेकर रहने लगा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular