Thursday, May 8, 2025
Thursday, May 8, 2025
Homeबिहारमजार की चादर जलाई, गेट तोड़ने की कोशिश: असामाजिक तत्वों ने...

मजार की चादर जलाई, गेट तोड़ने की कोशिश: असामाजिक तत्वों ने की अशांति फैलाने की कोशिश, मौके पर पुलिस बल तैनात – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में शनिवार की रात 2 मजार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। एक मजार चहारदीवारी में है। उसके गेट पर ताला लगा हुआ था। असामाजिक तत्व ने ताला तोड़ने की कोशिश की। गेट पर ईंट-पत्थर भी फेंके। एक पर्दा लगा था उसे जला दिया।

.

उसी जगह खुले में भी एक मजार है। उसपर चढ़ाने वाले चादर को बदमाशों ने जला दिया। रविवार की सुबह जब लोगों ने मजार पर ईंट-पत्थर और जले पर्दे देखे तो निंदा की। नगर थाना और वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

मजार के पास बिखरे पत्थर, जले हुए पर्दे के अवशेष को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे कौन है, ये अभी क्लियर नहीं है। मामला नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह का है।

निरीक्षण करते अधिकारी।

मुस्लिम समुदाय प्रशासन का सहयोग किया

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीएम संतन कुमार सिंह, एडीएम, एसपी अम्बरीश राहुल और डीएम श्रीकांत शास्त्री मौके पर पहुंचे। कब्रिस्तान परिसर स्थित मजार का मुआयना किया।

लोगों के साथ बैठकर पूरे मामले की जानकारी ली। मुस्लिम समुदाय ने भी जिला प्रशासन का भरपूर साथ दिया। माहौल खराब नहीं होने दिया। हालांकि इस दौर कुछ लोगों ने पिछले कुछ माह पहले घटित घटना पर कोई कार्रवाई न होने पर अपनी आपत्ति जताई। जिसका जिला प्रशासन ने माकूल जवाब देकर उन्हें शांत किया। इस दौरान जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से शांति की अपील की।

कब्रिस्तान कमेटी के सैयद गुलाम मखानी उर्फ हल्की ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में हिस्सा लेने वाले मुमताजबहमद जुगनू ने भी इसे बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया और असामाजिक तत्वों की सोच पर व्यंग किया, कहा कि जिंदों से दुश्मनी की बात तो सुनी थी, लेकिन अब लोग मुर्दों से भी अपनी दुश्मनी निकाल रहे है।

मामले में जांच के दिए गए निर्देश।

मामले में जांच के दिए गए निर्देश।

पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि शरारती तत्वों को चिह्नित कर सख्ती से निपटा जाए। अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ रामनवमी को ध्यान में रखते हुए सघन जांच और 24×7 निगरानी की व्यवस्था की जाए।

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा। उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल कर्बला के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र क्षत्रनील सिंह सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औरंगाबाद शहर के नवाडीह स्थित कर्बला (इमामबाड़ा) का निरीक्षण किया। रामनवमी को लेकर पुलिस की तैयारियों का निरीक्षण किया और जुलूस के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए ड्रोन और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने उन इलाकों में खास निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं जहां असामाजिक तत्वों के अशांति फैलाने की आशंका है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीश राहुल, सदर एसडीपीओ, वरीय उपसमाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular