Friday, May 30, 2025
Friday, May 30, 2025
Homeदेशमणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना: कल...

मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना: कल 10 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली रवाना


इंफाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम ने कहा- कांग्रेस को छोड़कर 44 विधायक मणिपुर में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना है। राज्य के 10 विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इनमें 8 भाजपा, NPP और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं।

इनमें से ही एक विधायक ने भास्कर को बताया, ‘नई सरकार के ढांचे पर चर्चा हुई है। उम्मीद है कि 15 जून तक एक सरकार बन जाएगी।’ इस बीच विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है। राज्य में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

यह तस्वीर राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन में गए विधायकों की गाड़ियों की है।

यह तस्वीर राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन में गए विधायकों की गाड़ियों की है।

9 फरवरी को सिंह ने दिया था इस्तीफा 9 फरवरी को भाजपा सरकार का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह पर राज्य में डेढ़ साल से ज्यादा समय तक चली हिंसा न रोक पाने के चलते काफी दबाव था।

मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच 3 मई, 2023 से अब तक हिंसा हो रही है। इन दो सालों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 1500 से ज्यादा घायल हुए। 70 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हैं। 6 हजार से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं। विपक्षी पार्टियां हिंसा के मुद्दे पर लगातार NDA से सवाल पूछ रही थीं।

मणिपुर के तत्कालीन सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।

मणिपुर के तत्कालीन सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा के पास बहुमत से ज्यादा विधायक 60 सीटों वाले मणिपुर विधानसभा में अभी 59 विधायक हैं। एक सीट विधायक की मौत के कारण खाली है। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में 32 मैतेई विधायक, तीन मणिपुरी मुस्लिम विधायक और 9 नगा विधायक हैं। NDA के कुल 44 विधायक हैं।

कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं। सभी मैतेई हैं। बाकी 10 विधायक कुकी हैं, जिनमें से सात 2022 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते थे। दो कुकी पीपुल्स अलायंस के हैं और एक निर्दलीय है।

राहुल ने कहा था- PM को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए 9 फरवरी को एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि हिंसा, जान-माल के नुकसान के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने एन बीरेन सिंह को पद पर बनाए रखा, लेकिन अब लोगों की तरफ से बढ़ते दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की वजह से एन बीरेन सिंह इस्तीफा देने को मजबूर हो गए।

X पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस वक्त सबसे जरूरी बात यह है कि राज्य में शांति बहाल की जाए और मणिपुर के लोगों के घावों को भरने का काम किया जाए। पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए, वहां के लोगों की बात सुननी चाहिए और यह बताना चाहिए कि वे हालात सामान्य करने के लिए क्या योजना बना रहे हैं।

—————————————————-

मणिपुर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मणिपुर हिंसा के 2 साल: महिलाओं की सरेआम न्यूड परेड, डेविड का सिर काटकर लटकाया

मणिपुर में जातीय लड़ाई में रेप और मर्डर के कई मामले सामने आए। 19 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लड़कों की भीड़ ने गाड़ी में से एक लड़की को उतारकर इधर-उधर छूने लगी। उन्होंने कहा- जिंदा रहना है, तो कपड़े उतारो। वीडियो में लड़की के साथ दो महिलाएं भी थीं। मैतेई युवकों की भीड़ ने सड़क पर इनकी न्यूड परेड कराई। पूरी खबर पढ़ें…

सरकारी बस से मणिपुर नाम हटाने पर विवाद बढ़ा, राज्यपाल को हेलिकॉप्टर से राजभवन पहुंचाया गया

मणिपुर में सरकारी बस से राज्य का नाम हटाने को लेकर 26 मई को छात्रों और महिलाओं ने इम्फाल एयरपोर्ट से लेकर केसम्पात तक 6km लंबी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया। यह जगह राजभवन से सिर्फ 200 मीटर दूर है। इसी दौरान दिल्ली गए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला दोपहर में इम्फाल पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन के चलते राज्यपाल को सेना के हेलिकॉप्टर से राजभवन पहुंचाया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular