Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में सीजन का पहला कोहरा: दृश्यता 50 मीटर से भी...

मथुरा में सीजन का पहला कोहरा: दृश्यता 50 मीटर से भी कम,तापमान में आई गिरावट – Mathura News


सीजन के पहले कोहरे ने हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थाम दी

गुरुवार की सुबह मथुरा में सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। शहर के बाहरी क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम रही। जबकि अंदरूनी इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिला। नेशनल हाईवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। सीजन का पहला कोहरा पड़ा तो तापमान में भी गि

.

सड़कों पर दृश्यता हुई कम

गुरुवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा तो दृश्यता कम हो गई। नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। वाहन एक के पीछे एक चल रहे थे। दृश्यता 50 मीटर से कम होने के कारण वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर थे। यही हाल शहर के अंदर की सड़कों पर था।

कोहरे के कारण लाइट जलाकर वाहन लेकर जाता चालक

स्कूली बच्चों को हुई दिक्कत

गुरुवार को कोहरा पड़ा तो सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। कोहरा और कड़कड़ाती ठंड में सुबह सुबह स्कूली बच्चे स्कूल जाने को मजबूर थे। घने कोहरे के बीच स्कूली वाहन बच्चों को स्कूल ले जा रहे थे।

कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल ले जाती स्कूल बस

कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल ले जाती स्कूल बस

शहर के अंदर भी कोहरे की चादर बिछी नजर आई

शहर के अंदर भी कोहरे की चादर बिछी नजर आई

तापमान में आई गिरावट

कोहरा पड़ा तो तापमान में गिरावट देखने को मिली। जहां मथुरा में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था। वहीं गुरुवार की तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसकी वजह से मौसम में ठंडक हो गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular