Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारमधुबनी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन: दुर्गा मां के...

मधुबनी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन: दुर्गा मां के जयकारे से गूंजा शहर, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब – Madhubani News


मधुबनी के जयनगर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान काफी संख्या में बच्चे, बूढे़, युवक और महिलाएं शामिल हुईं। जुलूस के दौरान नवयुवक माता की गीत पर थिरक रहे थे।

.

बच्चे माता के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे थे। महिलाएं पारंपरिक गीत गाते चल रहीं थीं। मां दुर्गा और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। जयनगर की कमला नदी में माता को नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई से पहले मां के भक्तों ने अगले साल फिर आना मां कहकर जगत के कल्याण के लिए मां को अगले वर्ष आने का निमंत्रण भी दिया।

मां दुर्गा का विसर्जन हुआ है।

महिलाओं ने विदाई के वक्त दुर्गा माता की गोद भरने की रस्म अदा की। उपस्थित महिलाओं के मांग में सिंदूर लगाकर एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी। अमर सुहाग की कामना की। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular