Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरमध्यप्रदेश पहुंचे CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह: कांग्रेस संविधान अभियान में...

मध्यप्रदेश पहुंचे CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह: कांग्रेस संविधान अभियान में शामिल होंगे; कल से 3 दिन दिल्ली में चुनावी जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री – Shimla News


हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश के महू पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस महू संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। कुछ देर में इंदौर के पास बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में शामिल होंगे। का

.

महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू आज शाम को वापस दिल्ली लौट आएंगे और कल से अगले तीन दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है। लिहाजा वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

दिल्ली में चुनावी जनसभाएं करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री की जनसभाओं का जल्द शैड्यूल सामने आएगा। दिल्ली के जिन क्षेत्रों में हिमाचल के लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं, मुख्यमंत्री सुक्खू की जनसभाएं वहीं पर ज्यादा रखी जाएगी। दिल्ली में काफी संख्या में हिमाचल के लोग रहते हैं। लिहाजा ऐसे लोगों से मुख्यमंत्री वोट की अपील करेंगे।

कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग कर रखी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular