Sunday, March 23, 2025
Sunday, March 23, 2025
Homeछत्तीसगढमनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा: मंत्री की बहू को...

मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा: मंत्री की बहू को हराने वाली नेता को सम्मान नहीं मिला, समर्थकों ने छोड़ा कार्यक्रम – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News


मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विवाद

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन विवादों में घिर गया। विमल श्री टाकीज में आयोजित इस सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लेतफलांग भी मौजूद थीं।

.

विवाद की वजह नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष रीमा रमेश यादव को सम्मान नहीं दिया जाना था। रीमा ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल को चुनाव में हराया था। सम्मान नहीं मिलने से उनके पति रमेश यादव नाराज हो गए।

पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने किया मनाने का प्रयास

पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने रमेश यादव को मनाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने और अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम छोड़कर चले गए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक विनय जायसवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद थे।

नगरपंचायत झगराखांड के पार्षदों ने भी इस अपमान का विरोध किया। राष्ट्रीय महासचिव की उपस्थिति में हुए इस विवाद ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular