- Hindi News
- National
- PM Narendra Modi Mann Ki Baat Speech Update; Diwali 2024 | Vocal For Local
नई दिल्ली20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी आज मन की बात करेंगे। यह रेडियो शो का 115वां एपिसोड है। पिछले महीने इस प्रोग्राम के 10 साल पूरे हुए हैं। इस बार पीएम मोदी दीपावली की शुभकामनाओं के साथ वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की बात कह सकते हैं। साथ ही वे अपनी विदेश यात्राओं का जिक्र कर सकते हैं।
इससे पहले पीएम मोदी के मन की बात पर एक किताब “मोदी संवाद” का विमोचन किया गया। यू.के. स्थित क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के कार्यकारी निदेशक डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी पुस्तक भेंट की।

- पहला एपिसोड टेलीकास्ट होने के एक हफ्ते के अंदर 125% तक बढ़ गया था। पीएम ने खादी खरीदने की अपील की थी।
- 2015 में पूर्व अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने भी शो अपनी बात रखी थी।
- अप्रैल 2023 में मन की बात का 100वां एपिसोड का टेलीकास्ट यूनाइडेट नेशन हेडक्वॉर्टर न्यूयॉर्क में भी हुआ था।
- 27 करोड़ लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, 6 करोड़ लोग डिजीटली मन की बात को सुनते हैं। 130 से ज्यादा टीवी चैनल और 800 से ज्यादा रेडियो स्टेशन इस शो को टेलीकास्ट करते हैं।
22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।
मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।
पिछले एपिसोड में कहा था- मन की बात मंदिर में पूजा करने जैसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 114वें एपिसोड में कहा था- हमारी यात्रा को 10 साल हो चुके हैं। यह कार्यक्रम विजयादशमी के दिन शुरू हुआ था। 10 साल पूरे होने के समय नवरात्रि का पहला दिन होगा। मन की बात के कई पड़ाव हैं, जिन्हें मैं भूल नहीं सकता। यह कार्यक्रम मेरे लिए मंदिर में पूजा करने जैसा है। पढ़ें पूरी खबर…